दीपावली पूजन कार्यशाला

संस्थाएं

दीपावली पूजन कार्यशाला

रतलाम
अभातेयुप के निर्देशन में तेयुप द्वारा तेरापंथ सभा भवन में साध्वी प्रबलयशा जी के सान्‍निध्य में जैन संस्कार विधि से दीपावली पूजन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का प्रारंभ नमस्कार महामंत्र के मंगल संगान से हुआ। तत्पश्‍चात संस्कारक संजय पालरेचा ने जैन संस्कार विधि की संक्षिप्त जानकारी दी। मंगलभावना यंत्र के विषय में संस्कारक देवेंद्र मेहता ने जानकारी दी।
साध्वी सुयशप्रभा जी द्वारा गीतिका का संगान किया गया। कार्यक्रम में महासभा कार्यसमिति सदस्य अशोक बरमेचा, अभातेयुप कार्यसमिति सदस्य पुनीत भंडारी, महिला मंडल अध्यक्षा रीना मांडोत, तेयुप निवर्तमान अध्यक्ष हेमंत दख, सहमंत्री अंकित बम्बोरी सहित अनेकजनों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन संस्कारकद्वय संजय पालरेचा एवं देवेंद्र मेहता द्वारा व आभार ज्ञापन तेयुप अध्यक्ष सिद्धार्थ गांधी ने किया।