दीपावली पूजन कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

दीपावली पूजन कार्यशाला का आयोजन

कांटाबांजी (ओडिशा)
तेयुप द्वारा जैन संस्कार विधि के माध्यम से दीपावली पूजन कार्यशाला का आयोजन स्थानीय तेरापंथ भवन में किया गया। तेरापंथ महिला मंडल, कांटाबांजी के सहयोग से कार्यक्रम संपन्‍न हुआ। महावीर अष्टकम व विजय गीत का संगान किया गया। तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्षा बॉबी जैन ने इको फ्रेंडली दिवाली मनाने एवं जैन संस्कार विधि से दीपावली पूजन करने के लिए सभी को प्रेरित किया।
महिला मंडल से ममता जैन ने मंच संचालन किया एवं जैन संस्कार विधि से दीपावली पूजन करने की विधि सभी को समझाई। तेयुप अध्यक्ष हेमंत जैन ने जैन संस्कार विधि से दीपावली पूजन करने हेतु सभी से आग्रह किया एवं कार्यक्रम में तेरापंथ सभा, तेयुप तथा तेममं व ज्ञानशाला भी शामिल हुए। तेयुप मंत्री पीयूष जैन ने सभी का आभार ज्ञापन किया।