दीपावली पूजन कार्यशाला

संस्थाएं

दीपावली पूजन कार्यशाला

गंगाशहर
जैन संस्कार विधि से दीपावली पूजन कार्यशाला-2021 का आयोजन साध्वी पावनप्रभा जी के सान्‍निध्य में शांति निकेतन के प्रांगण में किया गया। इस कार्यशाला में मुख्य वक्‍ता उपासक, संस्कारक कन्हैयालाल बोथरा, अभातेयुप संस्कारक रतनलाल छल्लाणी, पवन छाजेड़, पीयूष लुणिया, देवेंद्र डागा, भरत गोलछा ने दीपावली पूजन विधिवत रूप से समझाया। कन्या मंडल द्वारा महावीर अष्टकम से कार्यक्रम शुरू हुआ। इस अवसर पर तेयुप अध्यक्ष विजेंद्र छाजेड़, सभा उपाध्यक्ष नवरत्न बोथरा की गरिमामय उपस्थिति रही। संस्कारकों ने अपने घर-परिवार में दीपावली पूजन जैन संस्कार विधि से मनाने के लिए संकल्प दिलवाया।