इको फ्रेंडली दीपावली

संस्थाएं

इको फ्रेंडली दीपावली

गुवाहाटी
अणुव्रत विश्‍व भारती द्वारा निर्देशित ‘इको फ्रेंडली दीपावली’ कार्यक्रम का आयोजन अणुव्रत समिति के तत्त्वावधान में किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यकारिणी सदस्य बाबूलाल सुराणा ने अणुव्रत गीत के संगान से किया। अणुव्रत आचार संहिता का वाचन मंत्री पवन जम्मड़ ने किया। स्वागत वक्‍तव्य एवं विषय-वस्तु की प्रस्तुति कार्यकारी अध्यक्ष नवरतन गधैया ने दी। उन्होंने कहा कि इस बार दीपावली को इको फ्रेंडली मनाने की कोशिश करें। अणुविभा के राष्ट्रीय सहमंत्री छतर सिंह चोरड़िया ने भी इस विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। स्थानीय समिति के कार्यकारिणी सदस्य अशोक मालू ने उपस्थित बच्चों को इको फ्रेंडली दीपावली मनाने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर उपस्थित आस्था प्रेस्टीज सोसायटी के अध्यक्ष रमेश अग्रवाल एवं मंत्री राजेश गुप्ता ने अणुव्रत समिति को इस आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। उपस्थित बच्चों ने इको फ्रेंडली दीपावली मनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर समिति के संरक्षक मदनमल, कार्यकारिणी सदस्य अशोक संचेती के साथ आस्था प्रेस्टीज के काफी सदस्यगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष एवं जेटीएन प्रतिनिधि संजय चोरड़िया ने किया।