मानवता के मसीहा थे आचार्यश्री तुलसी

संस्थाएं

मानवता के मसीहा थे आचार्यश्री तुलसी

डी0वी0 कॉलोनी
शासनश्री साध्वी जिनरेखा जी के सान्‍निध्य में आचार्यश्री तुलसी का 108वाँ जन्म दिवस अणुव्रत दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला मंडल के मंगल गीत से हुआ। शासनश्री साध्वी जिनरेखा जी ने कहाआचार्यश्री तुलसी जन्म से महान थे। आचार्यश्री तुलसी संपूर्ण श्रमण परंपरा के अद्वितीय तेज पुंज थे। आपके तेजस्वी, ओजस्वी, वर्चस्वी व्यक्‍तित्व ने जैन धर्म को व्यापकता प्रदान की। साध्वी मधुरयशा जी, साध्वी श्‍वेतप्रभा जी ने कविता के माध्यम से आचार्यश्री तुलसी को भावांजलि दी। साध्वी धवलप्रभा जी व साध्वी मादर्वयशा जी ने आचार्यश्री तुलसी के कर्तृत्व और वक्‍तृत्व को व्याख्यायित किया। राजकुमार सांखला ने गीत की प्रस्तुति दी। तेरापंथी सभा, सिकंदराबाद के अध्यक्ष सुरेश सुराणा ने स्वागत भाषण से सबका अभिनंदन किया। ज्ञानशाला आंचलिक संयोजिका मंजु बैद, टीपीएफ के अध्यक्ष मोहित बैद, महिला मंडल की अध्यक्षा अनिता गीड़िया, जैन सेवा संघ के अध्यक्ष अशोक बरमेचा ने अपने विचार व्यक्‍त किए। कन्या मंडल की कन्याओं ने गीत की प्रस्तुति दी। आभार ज्ञापन मंत्री सुशील संचेती ने किया। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मीपत बैद और सहमंत्री राकेश सुराणा ने किया।