दंपति सेमिनार का आयोजन

संस्थाएं

दंपति सेमिनार का आयोजन

अहमदाबाद
तेममं एवं तेयुप के संयुक्‍त तत्त्वावधान में आयोजित दाम्पत्य सेमिनार का आयोजन तेरापंथ भवन, शाहीबाग में किया गया। सेमिनार का शुभारंभ साध्वीश्री जी द्वारा नमस्कार महामंत्र द्वारा किया गया। तेममं की बहनों ने संगीतमय मंगलाचरण प्रस्तुत किया। तेममं अध्यक्ष चांद छाजेड़ व तेयुप अध्यक्ष ललित बैगवानी ने सदन का आत्मीय भाव से स्वागत किया। शासनश्री साध्वी सरस्वती जी ने ऊर्जा का सिंचन करते हुए दंपति जीवन किस प्रकार खुशहाल रहे उस पर सुंदर तरीके बताए  साध्वी परमार्थप्रभा जी ने साहस की कहानी के ऊपर वक्‍तव्य दिया। साध्वी नंदिताश्री जी ने जीवन कैसे सुभाषित हो, इसके गुर बताए। साध्वी तरुणप्रभा जी ने परिवार क्या है, समझाया। साध्वी सम्यक्त्वप्रभा जी ने संयम पर्याय के 50 वर्षों का अनुभव बताया। प्रथम सत्र का संचालन तेयुप मंत्री कपिल पोखरना व महिला मंडल मंत्री अनिता कोठारी ने नए अंदाज में प्रेस रिपोर्टर की भूमिका में किया। सेमिनार के दूसरे सत्र का शुभारंभ कार्यक्रम के प्रायोजक धनराज रमेश कुमार तातेड़ व नरेंद्र, राजेंद्र कच्छारा परिवार का सम्मान के साथ हुआ। मुख्य वक्‍ता श्‍वेता मोदी के द्वारा सुंदर प्रस्तुति दी गई। साथ ही उनका साहित्य के द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम में रोचक गेम का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रथम, द्वितीय आने वालों को पुरस्कृत किया गया। म्ंतसल इपतकए स्नबाल कतूं रखा गया। कार्यक्रम का आभार महिला मंडल सहमंत्री संगीता चोपड़ा ने किया। द्वितीय सत्र का संचालन अर्पित मेहता व निशु मेहता ने सजोड़े से किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक मीना कोठारी, संगीता चोपड़ा, टीना छाजेड़, अर्पित मेहता, मनोज सिंघी, रोहित संकलेचा का पूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम में लगभग 380 उपस्थिति रही।