कुक विदाउट फायर प्रतियोगिता

संस्थाएं

कुक विदाउट फायर प्रतियोगिता

सूरत
तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में कन्या मंडल द्वारा ‘कुक विदाउट फायर कंपिटीशन’ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 18 कन्याओं ने भाग लिया एवं कन्या मंडल की सभी कन्याएँ उपस्थित थी। प्रतियोगिता के जनक सरिता सेखानी रहे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बेताला, दूसरा स्थान मैत्री गुलगुलिया, तीसरा स्थान निकिता संकलेचा एवं प्रोत्साहन पुरस्कार हिमांशी सालेचा को दिया गया। इस अवसर पर तेरापंथ महिला मंडल के मंत्री सीमा भोगर एवं कन्या मंडल प्रभारी शिल्पा मादरेचा उपस्थित थे।