शपथ ग्रहण समारोह

संस्थाएं

शपथ ग्रहण समारोह

पल्लावरम
साध्वी अणिमाश्री जी के सान्‍निध्य में तेरापंथी सभा भवन, साहुकारपेट में तेरापंथ महिला मंडल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। साध्वी अणिमाश्री जी ने कहा कि ममता, हिम्मत और लज्जा व लगन के त्रिवेणी प्रवाह का नाम हैमहिला। महिला सुखद समाज संरचना का कारक तत्त्व है। कर्मजा शक्‍ति के प्रवाह का प्राण तत्त्व है। समाज का सुघड़ व्यक्‍तित्व है, कर्मठता का कर्तृत्व है और नए आयाम का नया नेतृत्व हैमहिला। नई सोच को अंजाम देने की ऊर्वरा धरती हैमहिला। ऐसी कार्यशील, कर्मशील महिलाओं के संगठन का नाम हैतेरापंथ महिला मंडल साध्वीश्री जी ने कहा कि आज पल्लावरम की महिला मंडल की नवमनोनीत टीम ने शपथ ग्रहण की। दायित्व हस्तांतरण हुआ है। पल्लावरम महिला मंडल संघीय गतिविधियों से सजगता के साथ जुड़ी हुई है एवं गति-प्रगति कर रही है। निवर्तमान अध्यक्षा पंकज कोठारी ने अपने दायित्व का बखूबी निर्वाहन किया। साध्वी डॉ0 सुधाप्रभा जी ने आध्यात्मिक अनुष्ठान करवाया। बालक दियान ढेलड़िया ने परिषद में साध्वीश्री जी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए अपनी भुआसा महाराज को लेकर मुंबई पधारने का निवेदन किया। निवर्तमान अध्यक्ष पंकज कोठारी ने अपने विचार व्यक्‍त करते हुए वर्तमान टीम को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। अध्यक्षा हेमलता पिरोदिया ने विचार व्यक्‍त करते हुए सभी महिलाओं को साथ लेकर करणीय कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की। कन्या मंडल संयोजिका तितिक्षा रांका ने अपने भावों की प्रस्तुति दी। संचालन उपाध्यक्ष रेखा मरलेचा ने किया। तेरापंथ सभाध्यक्ष प्यारेलाल पितलिया, चेन्‍नई तेममं उपाध्यक्ष अलका खटेड़ ने नवगठित टीम को शुभकामनाएँ संप्रेषित की।