बेटी चली ससुराल- अणुव्रत का अवदान

संस्थाएं

बेटी चली ससुराल- अणुव्रत का अवदान

सिकंदराबाद, डीवी कॉलोनी
तेरापंथ महिला मंडल के तत्त्वावधान में तेरापंथ भवन में महिला मंडल व कन्या मंडल द्वारा एक नाटिका‘बेटी चली ससुराल, अणुव्रत का अवदान’ की बहुत सुंदर प्रस्तुति की गई। जिसमें अलग-अलग द‍ृश्यों के माध्यम से उपस्थित जनता को दहेज, भ्रूण हत्या, बड़ों का मान रखना, सह परिवार मिल-जुल के रहना आदि विषयों पर सीख दी गई। 10 दिन की तैयारी में 8 द‍ृश्य की नाटिकाओं का क्रमबद्ध प्रस्तुतीकरण किया गया। साध्वी श्‍वेतप्रभा जी का इसमें अथक प्रयास एवं विशेष परिश्रम रहा। महिला मंडल अध्यक्ष अनीता गीडिया ने सभी पधारे हुए अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि डॉ0 आशा खिवसरा, जैन सेवा संघ के अध्यक्ष अशोक बरमेचा, सभा के अध्यक्ष सुरेश सुराणा, अणुव्रत समिति के मंत्री अशोक मेड़तवाल, टीपीएफ के अध्यक्ष मोहित बैद, तेयुप के पूर्व अध्यक्ष राहुल श्यामसुखा ने महिला मंडल को शुभकामनाएँ दी और कार्यक्रम की सराहना की। महिला मंडल पूर्व अध्यक्ष रीता सुराणा, मंजू दुगड़, कविता आच्छा की गरिमामय उपस्थिति रही। लगभग 300 दर्शक उपस्थित थे। आभार ज्ञापन मंत्री श्‍वेता सेठिया ने किया। मंच का संचालन सुश्री पायल सुराणा ने किया।