सात्त्विक भोजन स्वस्थ जीवन

संस्थाएं

सात्त्विक भोजन स्वस्थ जीवन

गंगाशहर
तेयुप के तत्त्वावधान में तेरापंथ किशोर मंडल की प्रस्तुति सात्त्विक भोजन स्वस्थ जीवन कार्यक्रम का आयोजन साध्वी पावनप्रभा जी के सान्‍निध्य में शांति निकेतन के प्रांगण में किया गया। किशोर मंडल सह-संयोजक दीपेश बैद ने बता कि नेशनल कुकिंग डे पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए साध्वी अक्षयप्रभा जी ने मंत्र दिया कि जीभ सुधरेगी तभी जीवन सुधरेगा। शांति निकेतन व्यवस्थापिका साध्वी पावनप्रभा जी ने कहा कि मौसम के अनुसार भोजन होना चाहिए, प्रतिपक्षी पदार्थों को अलग-अलग खाना चाहिए। इस अवसर पर किशोर मंडल ने एक दिवसीय जमीकंद खाने का त्याग, रात्रि भोजन करने का त्याग, 11 द्रव्य की सीमा, 15 दिवसीय फास्ट फूड खाने का त्याग किया। कार्यक्रम में कुलदीप छाजेड़ ने अपनी प्रस्तुति दी। मुदित ललवाणी ने सभी का आभार ज्ञापन किया। सभा अध्यक्ष अमरचंद सोनी, अभातेयुप कार्यसमिति सदस्य पीयूष लुणिया, तेयुप अध्यक्ष विजेंद्र छाजेड़, मंत्री देवेंद्र डागा, महिला मंडल मंत्री कविता चोपड़ा, कन्या मंडल संयोजिका योगिता भूरा, सह-संयोजिका लेखा मालू की गरिमामय उपस्थिति रही। किशोर मंडल के पवन रांका, विनोद जैन, रौनक बोथरा, रौनक चोरड़िया, जिनेश पुगलिया, अरिहंत गीड़िया, मुदित ललवाणी, सौरभ गीड़िया ने सारी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया।