मंगलभावना समारोह

संस्थाएं

मंगलभावना समारोह

सिकंदराबाद
डी0वी0 कॉलोनी में शासनश्री साध्वी जिनरेखा जी के सान्‍निध्य में समणी डॉ0 स्थितप्रज्ञा जी का मंगलभावना समारोह मनाया गया। शासनश्री साध्वी जिनरेखा जी ने कहा कि सेवा परमो धर्म: मानवता उसी मनुष्य में होती है जिसमें सेवा भावना होती है। तेरापंथ धर्मसंघ में विलक्षण सेवा होती है। डॉ0 समणी स्थितप्रज्ञा एक प्रबुद्ध समणी हैं, जिनकी आचार्य तुलसी के करकमलों से प्रथम समणी दीक्षा हुई। समणी विपुलप्रज्ञा जी की वक्‍तव्य शैली, गायन शैली बहुत ही प्रभावशाली रही। उन्होंने गीत के माध्यम से प्रस्तुति दी। समणी आदर्शप्रज्ञा जी ने अपने विचार व्यक्‍त किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ महिला मंडल की बहनों ने किया। साध्वी धवलप्रभा जी, साध्वी मार्दवयशा जी ने समणी जी के प्रति मंगलकामना की। सभा, सिकंदराबाद के अध्यक्ष सुरेश सुराणा, उपाध्यक्ष बाबूलाल बैद, मंत्री सुशील संचेती, महिला मंडल, हैदराबाद की अध्यक्षा अनिता गीड़िया, तेयुप, हैदराबाद के अध्यक्ष प्रवीण श्यामसुखा, टीपीएफ से कोषाध्यक्ष पंकज संचेती, अणुव्रत समिति से राजेंद्र बोथरा, अंजु बैद, चांदबाई, जय सिंह सुराणा ने समणीजी के प्रति मंगलकामना व्यक्‍त की। साध्वी निर्वाणश्री जी का मंगल संदेश प्रापत हुआ, उनके प्रति मंगलकामना व्यक्‍त की। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मीपत बैद, राकेश सुराणा ने किया।