वृक्षारोपण कार्यक्रम

संस्थाएं

वृक्षारोपण कार्यक्रम

दिल्ली
गांधी जयंती व लालबहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर वृक्षारोपण व स्वच्छता का कार्यक्रम संपन्‍न हुआ। कार्यक्रम सेंट्रल पार्क कृष्णा नगर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व कृष्णा नगर क्षेत्र से पार्षद संदीप कपूर ने पर्यावरण व स्वच्छता के बारे में महत्त्वपूर्ण जानकारी साझा की। कार्यक्रम से पहले शासनश्री साध्वी रविप्रभा जी ने मंगलपाठ का श्रवण किया। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से की गई। स्वागत वक्‍तव्य तेयुप, दिल्ली के सहमंत्री अशोक सिंघी व मंच का संचालन किशोर मंडल सहप्रभारी श्रेयांस चोरड़िया तथा आभार ज्ञापन किशोर मंडल प्रभारी विनोद चोरड़िया ने किया।
कार्यक्रम में गांधीनगर सभा अध्यक्ष अनिल पटवा, मंत्री महेंद्र श्यामसुखा, महिला मंडल संयोजिका सीमा चोपड़ा, अणुव्रत समिति, दिल्ली के मंत्री धनपत नाहटा, तेयुप, दिल्ली के सहमंत्री अशोक सिंघी, कोषाध्यक्ष पवन श्यामसुखा, संगठन मंत्री मयंक दुगड़, क्षेत्रीय संयोजक गौरव मणोत व श्रावक-श्राविका समाज की अच्छी उपस्थिति रही।