कुशल नेतृत्व संपन्‍न थे आचार्यश्री तुलसी

संस्थाएं

कुशल नेतृत्व संपन्‍न थे आचार्यश्री तुलसी

राजाराजेश्‍वरी नगर
शासनश्री साध्वी कंचनप्रभा जी के सान्‍निध्य में आचार्यश्री तुलसी के विकास महोत्सव के आयोजन का शुभारंभ साध्वीश्री द्वारा नमस्कार महामंत्रोच्चार से हुआ। सभाध्यक्ष मनोज डागा ने सभी का हार्दिक स्वागत किया। तथा धर्मक्रांति के पुरोधा तुलसीगणी के प्रति श्रद्धासिक्‍त भाव प्रकट किए। साध्वी कंचनप्रभा जी ने कहा कि कुशल नेतृत्व संपन्‍न आचार्य धर्मसंघ में बहुआयामी विकास की दिशाएँ उद्घाटित करते हैं। तेयुप अध्यक्ष सुशील भंसाली, तेममं अध्यक्ष लता बाफना, समण संस्कृति संकाय से कंचन छाजेड़, विकास दुगड़, चुन्‍नीलाल घोषल, संघ-संवाद से जितेंद्र घोषल आदि ने भी भाव प्रकट किए। सभा, तेयुप, महिला मंडल, कन्या मंडल एवं राजाराजेश्‍वरी नगर के उपासक भाई--बहनों ने अभिवंदना में संगीत द्वारा प्रस्तुति दी। संचालन सरोज आर बैद ने किया। सीमा जैन ने आभार व्यक्‍त किया।