विकास महोत्सव

संस्थाएं

विकास महोत्सव

गांधीनगर
तेरापंथ भवन में साध्वी लावण्यश्री जी के सान्‍निध्य में विकास के महायात्री गुरुदेव तुलसी का जीवन-दर्शन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। साध्वीश्री जी ने कहा कि मेरे भाग्य विधाता, नव जन्मदाता, संयम रत्नदाता हैं-तुलसी गणी। साध्वी सिद्धांतश्री जी व साध्वी दर्शिताप्रभा जी ने गीत की प्रस्तुति दी तथा महिला मंडल ने भी गीत का संगान किया।
महासभा सहमंत्री प्रकाश लोढ़ा, सभा उपाध्यक्ष अभयराज कोठारी, सहमंत्री राजेंद्र बैद, महिला मंडल अध्यक्षा स्वर्णमाला पोखरना, अणुव्रत समिति अध्यक्ष शांतिलाल पोरवाल, मंत्री माणक संचेती व जय कोठारी ने भावना व्यक्‍त की। कार्यक्रम का संचालन साध्वी दर्शितप्रभा जी ने किया। इस अवसर पर सभा अध्यक्ष सुरेश दक व कोषाध्यक्ष बाबूलाल बाफना के साथ अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।