नामकरण संस्कार

नामकरण संस्कार

गंगाशहर
गंगाशहर निवासी रतनलाल रतन देवी के सुपुत्र एवं पुत्रवधू ललित कुमार प्रियंका तातेड़ के नवजात पुत्ररत्न का नामकरण संस्कार जैन संस्कार विधि से आयोजित हुआ। कार्यक्रम में अभातेयुप संस्कारक धर्मेन्द्र डाकलिया व भरत गोलछा ने विधि-विधानपूर्वक मांगलिक मंत्रोच्चार सहित जैन संस्कार विधि से नामकरण का कार्यक्रम मंगलपाठ के साथ संपन्‍न करवाया। इस कार्यक्रम के दौरान करणीदान रांका भी सहयोगी के रूप में उपस्थित थे। संस्कारकों द्वारा तातेड़ परिवार को शुभकामनाएँ प्रेषित की गई। इस
अवसर पर दोनों परिवारों के सदस्य और समाज के गणमान्य व्यक्‍तियों की उपस्थिति रही।