दंपति शिविर का आयोजन

संस्थाएं

दंपति शिविर का आयोजन

जीन्द
तेरापंथ महिला मंडल के तत्त्वावधान में दंपति शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शासनश्री साध्वी कुंथुश्री जी ने नमस्कार महामंत्र के माध्यम से किया। मंगलाचरण महिला मंडल की बहनों द्वारा किया गया। तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्षा उपासिका कांता मित्तल ने प्रायोजक डॉ0 पी0सी0 जैन तथा आए हुए सभी दंपति जोड़ों का स्वागत किया।
साध्वी सुमंगलाश्री जी द्वारा दंपति जीवन में सुखपूर्वक कैसे रहना चाहिए इस विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। शासनश्री साध्वी कुंथुश्री जी ने सभी के वैवाहिक जीवन में क्या कर्तव्य होने चाहिए इस बात पर विस्तार से प्रकाश डाला। तंबोला प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, बेस्ट कपल बनो प्रतियोगिता का संचालन कन्या मंडल की बहनोंप्रेक्षा जैन, मोहिनी जैन, रक्षिता जैन ने किया। आभार ज्ञापन उपाध्यक्ष मीना जैन ने किया।
मंच का संचालन तेयुप मंत्री कुणाल मित्तल ने किया। महिला मंडल, जीन्द की बहनों ने समाज में विशिष्ट सेवा प्रदान करने के लिए पंजाब केसरी जीन्द के पत्रकार महावीर मित्तल, दिशा मिशन हॉस्प्टिल के संचालक डॉ0 सुरेश जैन, डॉ0 ममता जैन, मीनाक्षी जैन हॉस्पिटल के संचालक डॉ0 अनिल जैन, डॉ0 मीनाक्षी जैन को मोमेंटो के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के प्रायोजक डॉ0 पी0सी0 जैन, राजेश जैन को भी साहित्य से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। तेरापंथ महिला मंडल, जीन्द की बहनों द्वारा दो सुंदर नाटकों की प्रस्तुति भी दी गई।