वैक्यूम क्लीनर की 7 मशीनें स्कूलों और हॉस्पिटल में दी

संस्थाएं

वैक्यूम क्लीनर की 7 मशीनें स्कूलों और हॉस्पिटल में दी

दिल्ली
महिला मंडल, दिल्ली की बहनों ने वैक्यूम क्लीनर मशीन स्कूलों में दी। कार्यक्रम का शुभारंंभ नमस्कार महामंत्र से हुआ। संकल्प गीत द्वारा बहनों ने पूरे वातावरण को गुंजायमान किया। अध्यक्ष मंजु जैन ने पधारे सभी गणमान्य व्यक्‍तियों का स्वागत-अभिनंदन किया। विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने अपने वक्‍तव्य में तेरापंथ धर्मसंघ की विशेषता को बताया और साथ ही कहा कि हम हमेशा आपके साथ हैं। पूर्वाध्यक्ष तारा बैगानी ने कहा कि हमारा र्ध्मासंघ आध्यात्मिक विकास के साथ सामाजिक विकास के लिए भी प्रयत्नशील है। दिल्ली की क्षेत्रीय प्रभारी सुनीता जैन ने बताया कि किस प्रकार दिल्ली महिला मंडल वर्षों से समाज के लिए अपनी सेवाएँ दे रही हैं। शाहदरा सभा अध्यक्ष राजेंद्र सिंघी ने कहा कि महिलाएँ बहुत अच्छा काम कर रही हैं, पिछले साल भी स्वच्छ भारत अभियान के तहत 15 सेनेटरी पैड डिस्ट्रॉय मशीनें दी गई थीं। इस बार वैक्यूम क्लीनर देकर पर्यावरण की सुरक्षा कर रही हैं। सभी स्कूलों के प्रििंसपल ने दिल्ली महिला मंडल को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं आश्‍वासन दिया कि मशीन को हम धरोहर के रूप में रखेंगे। कार्यक्रम में सभा-संस्थाओं के अनेक पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण की उपस्थित रही। कार्य की सफलता में पूर्वी दिल्ली संयोजिका मंजु बांठिया का विशेष योगदान रहा। अंत में यश बोथरा ने सभी गणमान्य व्यक्‍तियों एवं महिला मंडल की बहनों का आभार ज्ञापन किया।