पिक्चर मेलोडी प्रतियोगिता का आयोजन

संस्थाएं

पिक्चर मेलोडी प्रतियोगिता का आयोजन

विजयनगर
तेरापंथ भवन में विराजित साध्वी प्रमिला कुमारी जी के सान्‍निध्य में पिक्चर मेलोडी प्रतियोगिता का कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत सामुहिक महामंत्र के उच्चारण से की गई। तत्पश्‍चात साध्वीवृंद ने चातुर्मास चवदस पर हाजिरी का वाचन किया एवं सभी साध्वीवृंद ने त्याग और संकल्प लिया। तत्पश्‍चात पिक्चर मेलोडी प्रतियोगिता की शुरुआत की गई।
इस प्रतियोगिता में ज्ञान, दर्शन, चरित्र, जप, क्षमा, मोक्ष, प्रज्ञा, प्रेक्षा, नाम से कुल आठ ग्रुप बनाए गए। साध्वी आस्थाश्री जी एवं विज्ञ प्रज्ञाप्रभा जी ने इस प्रतियोगिता को कराया। प्रतियोगिता में तेरापंथ प्रबोध, सिरियारी रो संत, विजय गीत, स्वरूप गीत, इन गीतों पर आधारित यह प्रतियोगिता थी। विजेता टीम में दर्शन टीम प्रथम स्थान पर रही। तप टीम द्वितीय स्थान पर रही तथा ज्ञान टीम तीसरे स्थान पर रही। इस अवसर पर सभा मंत्री मंगल कोचर, सहमंत्री प्रकाश गांधी, महिला मंडल अध्यक्षा प्रेम भंसाली तथा उनकी संपूर्ण टीम उपस्थित थी।