नूतन गृह प्रवेश

नूतन गृह प्रवेश

बैंगलुरु
बिनोद कोठारी के नव निर्मित प्रतिष्ठान का गृह प्रवेश तेयुप द्वारा जैन संस्कार विधि से किया गया। बिनोद कोठारी ने सभी का स्वागत किया तथा संस्कारक व तेयुप टीम के प्रति आभार व्यक्‍त किया।
संस्कारक विक्रम दुगड़, जितेंद्र घोषल एवं अरविंद बैद ने जैन संस्कार विधि की सुचारु रूप से व्यवस्था की। संस्कारक विक्रम दुगड़ ने संचालन किया। संस्कारक अरविंद बैद ने जैन मंत्रोच्चार द्वारा मंगल भावना पत्र की स्थापना की। तेयुप अध्यक्ष विनय बैद ने परिवार के प्रति आभार व्यक्‍त किया। वरिष्ठ श्रावक सुभाष डागा ने कविता के माध्यम से अपनी भावना व्यक्‍त की। मंत्री प्रवीण बोहरा का विशेष सहयोग रहा।