अणुव्रत दर्शन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

संस्थाएं

अणुव्रत दर्शन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

नवी मुंबई
अणुव्रत समिति द्वारा आयोजित अणुव्रत दर्शन प्रतियोगिता तेरापंथ भवन, वाशी में आयोजित हुई। उपासिका इंदु वडाला द्वारा नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। वाशी सभा अध्यक्ष सुरेश बाफना द्वारा अणुव्रत गीत का संगान किया गया। क्षेत्रीय संयोजक पवन परमार ने स्वागत-अभिनंदन किया। अणुव्रत समिति, मुंबई की मंत्री वनीता बाफना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोशन मेहता, सहमंत्री प्रियंका सिंघवी, वाशी महिला मंडल संयोजिका इंदु बड़ाला ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
सह-संयोजक सुनील मेहता और आशा सोनी ने क्विज संचालन किया। अणुव्रत दर्शन क्विज में तेयुप अध्यक्ष नीतेश बाफना, पूर्व मंत्री हरीश गादिया, नवी मुंबई पूर्व संयोजक पंकज चंडालिया, सोनिया सिंघवी, अनिल मादरेचा, अमृत बाफना की उपस्थिति रही।
प्रथम स्थानजयाचार्य ग्रुप प्रांजल सिंघवी, कियारा आच्छा, प्रांजल बाफना, चिकित्सा चंडालिया रहे। द्वितीय स्थानमाणक ग्रुप सुषमा सिसोदिया, मनीषा कावड़िया, कुसुम ओस्तवाल, नीता चंडालिया रहे। तृतीय स्थानभिक्षु ग्रुप रेखा मेहता, मयूरी बाफना, रीना गुंदेचा, नम्रता खटेड़ ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में 6 गु्रप बने थे। भारमल ग्रुप में सोनिया सिंघवी, खुशबू बाफना, राखी चंडालिया, पदमा गादिया, रायचंद गु्रप में स्वीटी खटेड़, प्रीति धोका, शीतल धोका, कविता सेमलानी तथा सांत्वना पुरस्कार मघवागणी ग्रुप की अमीषा बाफना, रुचिका बाफना, मानसी बाफना, सुरभि गोखरू ने प्राप्त किया। सभी विजेताओं को पारितोषिक प्रदान किया गया।