महाप्रज्ञ प्रज्ञा केंद्र का उद्घाटन

संस्थाएं

महाप्रज्ञ प्रज्ञा केंद्र का उद्घाटन

टी-दासरहल्ली
प्रेक्षा प्रणेता आचार्यश्री महाप्रज्ञ जी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में अभातेयुप के तत्त्वावधान में तेयुप द्वारा कुणीगल हाईवे स्थित एंटगानहल्ली सरकारी विद्यालय में तेयुप द्वारा सभी धर्म के चारित्रात्माओं के विहार भ्रमण के विश्राम के लिए महाप्रज्ञ प्रज्ञा केंद्र का उद्घाटन अभातेयुप राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप कोठारी की अध्यक्षता एवं तेयुप अध्यक्ष कुशल बाबेल के नेतृत्व में हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल बैंड के साथ विशाल रैली के माध्यम से हुई। उद्घाटनकर्ता मधु-विमल कटारिया ने फीता काटकर प्रज्ञा केंद्र का लोकार्पण किया। जैन संस्कारक राजेश देरासरिया एवं सह-संस्कारक मनीष पटावरी ने शुद्ध मंगल मंत्रोच्चार से जैन संस्कार विधि द्वारा प्रज्ञा केंद्र का शुभारंभ संस्कार संपन्‍न करवाया। तेयुप अध्यक्ष कुशल बाबेल ने सभी का स्वागत किया। तत्पश्‍चात कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप कोठारी ने अल्प समय में संपन्‍न हुए इस स्थायी आयाम के लिए तेयुप को बधाई
दी एवं अभातेयुप निर्देशित अन्य स्थायी आयामों को भी गति-प्रगति प्रदान करने की प्रेरणा दी।
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश पोखरना ने प्रज्ञा केंद्र की संरचना की सराहना की। अभातेयुप निवर्तमान अध्यक्ष विमल कटारिया ने अपने वक्‍तव्य में कहा कि संगठन की शक्‍ति का अनूठा उदाहरण टी-दासरहल्ली में देखने को मिलता है। शाखा प्रभारी विकास सेठिया ने शुभकामनाएँ संप्रेषित की। अभातेयुप परिवार एवं परिषदों के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। भामाशाह परिवारों का जैन पट्ट एवं मोमेंटो से सम्मान किया गया। ट्रस्ट अध्यक्ष नवरत्नमल गांधी, निवर्तमान अध्यक्ष एवं परिषद परामर्शक लादुलाल बाबेल, परिषद परामर्शक भगवतीलाल मांडोत, सह-संयोजक मुकेश चावत, महावीर मंडल अध्यक्ष रोशनलाल काल्या, महिला मंडल मंत्री गीता बाबेल एवं विद्यालय शिक्षक जगदीश ने अपने विचार व्यक्‍त किए। इस अवसर पर सकल जैन समाज की उपस्थिति रही। संचालन तेयुप मंत्री दिलीप पोखरना एवं सहमंत्री प्रवीण बोहरा ने किया। उपाध्यक्ष अनिल गादिया, कमलेश चावत, कोषाध्यक्ष हसमुख बाबेल, संगठन मंत्री देवीलाल गांधी, प्रचार-प्रसार कैलाश गिलुंडिया, ट्रस्ट परिवार, महिला मंडल, कार्यसमिति सदस्यगण, किशोर मंडल, कन्या मंडल की उपस्थिति रही। आभार सहमंत्री विनोद बोहरा ने किया।